फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एसडीएम और वकीलों के बीच विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन बहिष्कार का एलान

विज्ञापन
अनूपशहर में बैठक करते अधिवक्ता
विज्ञापन
अनूपशहर। एसडीएम और वकीलों के बीच विवाद गहरा गया है। बार एसोसिएशन ने तीन मई से एसडीएम कोर्ट का अनिश्चितकालीन बहिष्कार करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की शुक्रवार को हुई बैठक में एसडीएम के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए गए। वकीलों ने आरोप लगाया कि एसडीएम न्यायालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। एसडीएम पर मुकदमों को लंबित रखने का आरोप है। साथ ही भू-माफियाओं को प्रोत्साहन देने और अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप भी लगे हैं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलचंद बंसल और सचिव दीपेंद्र राघव ने कहा कि जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं होगा, तब तक कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा। बताया कि इस मुद्दे को पहले भी जिलाधिकारी के समक्ष उठाया गया था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को वकीलों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया था। बैठक में बार सचिव दीपेंद्र राघव, सुरेश सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह बाल्यान, सुरेंद्र कुमार भारतीय, जावेद अख्तर, हरि सिंह, अजय शर्मा, महेंद्र सिंह, ऋषि कुमार, धर्मेंद्र कुमार, और जगमोहन सिहं आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें