फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बेटे को गोली मारने के आरोपी को घर बैठाने पर विवाद, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। बेटे को गोली मारकर घायल करने के आरोपी को अपने घर बैठाने को लेकर पीड़ित पक्ष और रिश्तेदार में भात भरने के कार्यक्रम के दौरान मारपीट हो गई। गांव पहुंचने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष पर दो राउंड फायरिंग करने का आरोप लगा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव रजवाना निवासी प्रॉपर्टी डीलर निसार के बेटे गुलजार को इसी साल 19 जून को गोली मार दी गई थी। इसका आरोप गांव के ही युवकों लगा है। बताया जाता है कि जिन आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था उनमें से एक आरोपी निसार के रिश्तेदार अकरम प्रधान के यहां बैठता है।निसार और परिवार के लोगों के विरोध के बाद भी आरोपी का उनके रिश्तेदार के यहां आना बंद नहीं हुआ।
शनिवार की रात अकरम और निसार पक्ष के लोग अगौता थाना क्षेत्र के गांव शाहनगर में रिश्तेदारी में भात भरने के लिए गए थे। वहां भी दोनों में इसी बात को लेकर विवाद हो गया। अकरम पक्ष के लोगों ने निसार के बेटे को पीट दिया। इसके बाद जब दोनों पक्ष गांव रजवाना पहुंचे तो यहां एक बार फिर हाथों में लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दो राउंड हवाई फायरिंग की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला गालीगलौज का प्रकाश में आया है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें