गणेश स्मारक इंटर कॉलेज में पेपर बदलने के मामले का डीआईओएस जांच कराएंगे। छात्र के पिता ने शुक्रवार को डीआईओएस से शिकायत करने की बात कही है।
नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज दरावर के दसवीं के छात्र नवीन का पररीक्षा केंद्र गणेश स्मारक इंटर कॉलेज नरसैना में था। मंगलवार को छात्र ने वहां गणित की परीक्षा दी थी।
छात्र और उसके पिता का आरोप था कि कक्ष निरीक्षक ने उसे गणित विज्ञान की जगह गणित कला का प्रश्न पत्र दे दिया था। छात्र नवीन का आरोप था शिकायक के बाद भी उसीक नहीं सुनी गई और कक्ष निरीक्षक ने धमका कर बैठा दिया।
पिता महीपाल का कहना है कि वह शुक्रवार कालेज में शिकायत के बाद अभी कार्रवाई नहीं हुई है। उसके बेटे का एक साल खराब होने का खतरा हो गया है।
इसलिए वह वह शुक्रवार को डीआईओएस से शिकायत करेगा। उधर परीक्षा केंद्र गणेशदास स्मारक इंटर कॉलेज नरसैना के केंद्र व्यवस्थापक प्रेमदत्त शर्मा ने लगाए गए आरोप निराधार बताए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार का कहना है कि समाचार पत्रों से इसकी जानकारी हुई है। अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही जांच करवाई जाएगी। दोषी साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी।