फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘देश का स्वास्थ्य बजट बांग्लादेश से भी कम’

Fri, 26 Feb 2016 12:25 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य बजट को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश का स्वास्थ्य बजट बांग्लादेश से भी कम है।
विज्ञापन


 ऐसे में देश को स्वस्थ बनाने की जिम्मेदारी सभी की है। डॉ. तोगड़िया ने बृहस्पतिवार को बुलंदशहर में इंडिया हेल्थ लाइन संस्था का शुभारंभ करते हुए यह बातें कहीं।


डॉ. तोगड़िया ने कहा कि हम सब हेल्थ एंबेसडर बनकर देश की सेवा कर सकते हैं और देश को आरोग्य बना सकते हैं। विहिप जागरूकता फैलाकर देश में एक लाख हेल्थ एंबेसडर बनाएगी। इसमें डॉक्टरों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इस मुहिम से जुड़ने वाले प्रत्येक डॉक्टर रोजाना एक मरीज का मुफ्त उपचार और जांच करेंगे। विहिप नेता ने कहा कि इंडिया हेल्थ लाइन से समाज के सभी वर्गों को जोड़ा जाएगा।

जातियों के सम्मेलन को हेल्थ चेकअप सम्मेलन में बदल दिया जाएगा। एक सम्मेलन में एक डॉक्टर आरोग्य जीवन पर आधा घंटा भाषण देगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि देश में एक लाख हेल्थ एंबेसडर बनें।

 उन्होंने कहा कि आरोग्य जीवन के लिए 18602333666 पर कॉल कर सकते हैं। इस मौके पर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. संजीव यादव, डॉ. डीके शर्मा, डॉ. गिरीश शर्मा, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. वंदना, डॉ. आकाश जैन, डॉ. हितेश कौशिक, पूर्व विधायक अनिल शर्मा, हेमंत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें