फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न पर डीआईओएस को घेरा

Sat, 18 Feb 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेताओं ने डीआईओएस का शुक्रवार कार्यालय में घेराव कर लिया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सहित दो अन्य एलएलसी ने डीआईओएस के कारनामे खोलते हुए चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं होता, तब तक वह कार्यालय से नहीं उठेंगे।

इस दौरान डीआईओएस उनके किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब देने में असमर्थ रहीं। डीआईओएस का घेराव करने वालों में संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा, मेरठ मंडल के एमएलसी हेम सिंह पुंडीर और आगरा मंडल के एमएलसी जेके जैन सहित जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश शर्मा और शिकायत करने वाले शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन


एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि जिले में शिक्षकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रबंधक महिला शिक्षकों का मनमानी से वेतन काट रहे हैं। वेतन देने और विभागीय काम करने में अवैध वसूली हो रही है। गांधी बाल निकेतन और कन्या शिक्षा सदन में शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है। 

उन्हें इसकी शिकायत मिली तो वह कार्यालय पहुंचे और डीआईओएस का घेराव कर समस्याएं रखी। उन्होंने कहा कि  यदि जल्द ही सुधार नहीं हुआ तो संघ चुप बैठने वाला नहीं है। तीनों शिक्षक नेताओं ने कार्यालय में बैठकर शिक्षकों की समस्याओं सहित अन्य रुके काम करवाए और उसके बाद ही कार्यालय से बाहर आए।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर शिक्षक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। डीआईओएस कार्यालय में शिकायतों के निस्तारण को भटक रहे शिक्षकों को जब पता चला कि एमएससी कार्यालय पहुंचे हैं तो वह भी कार्यालय पहुंच गए। एक के बाद एक शिक्षकों की संख्या बढ़ती गई और वह अपनी समस्या एमएलसी के समक्ष रखते रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें