फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बूथों पर 25 प्रतिशत से कम मतदान

Sat, 18 Feb 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
ईवीएम - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकंदराबाद के छह मतदाता बूथों पर हुए मामूली मतदान ने मतदाता जागरूकता अभियान की हवा निकाल दी। इन आधा दर्जन बूथों पर मतदान का ग्राफ 25 प्रतिशत से भी कम रहा। विधानसभा क्षेत्र सिकंदराबाद में 11 फरवरी को 2 लाख 51 हजार 332 वोट डाले गए थे।

इनमें पुरूषों ने एक लाख 36 हजार 919 वोट डाले और एक लाख 14 हजार 421 महिलाओं ने मतदान किया। कुल मिलाकर 67 प्रतिशत सर्वाधिक मतदान सिकंदराबाद सीट पर हुआ था। सर्वाधिक मतदान रिकार्ड के साथ साथ इस सीट पर छह बूथों पर 25 प्रतिशत से भी कम वोट डाले गए।
विज्ञापन


बता दें कि जिले में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम कराए गए। इसके बावजूद बूथों पर मतदान 25 प्रतिशत से नीचे रहा। बुलंदशहर, खुर्जा, स्याना, डिबाई, शिकारपुर, अनूपशहर  सीट पर 25 फीसदी से अधिक मतदान हुआ।

सात स्क्रीनों पर होगा मतगणना का सीधा प्रसारण
निर्वाचन आयोग ने मतगणना की कार्ययोजना बना ली है। जिले की सात विधानसभा सीटों पर किसमत आजमा रहे 67 प्रत्याशियों को डाले गए मतों की गिनती 14 टेबिल पर होगी।  खासबात यह है कि अबकी रुझान का आंकड़ा मतगणना स्थल के बाहर सात स्क्रीनों पर दिखेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि मतगणना स्थल के बाहर आम आदमी के लिए स्क्रीन की व्यवस्था की जाएगी। इससे आम आदमी और समर्थकों को हर चरण में  वोटों की जानकारी होती रहेगी।

11 फरवरी को नवीन मंडी स्थल पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। विधानसभावार दो दो मेजों के हिसाब से काउंटिंग स्थल पर 14 मेज लगाई जाएगी। 15वी मेज चरणवार मतों के कंसोलिडेशन के लिए रखी जाएगी। एक मेज पर एक मतगणना प्रगणक, एक माइक्रो आब्जर्वर और एक सहयोगी कर्मचारी मौजूदा रहेगा।
विज्ञापन


काउंटिंग हाल में प्रत्याशी और एजेंटस प्रवेश कर सकेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पेरामिलिट्री फोर्स और जनपद पुलिस के जवान चप्पे चप्पे की निगरानी करेंगे। आउटर पर जनपद की पुलिस सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी। अंदर पेरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें