फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान हुआ फ्लॉप

Mon, 12 Sep 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
जेसीबी से ढहाया अतिक्रमण।
विज्ञापन
नगर पालिका द्वारा सोमवार को चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान फ्लॉप साबित हुआ। पालिका अफसरों ने अभियान के लिए दिन भी ऐसा चुना, जिस दिन साप्ताहिक बंदी होती हो। इसके कारण बाजार में अतिक्रमण नहीं मिला। अफसरों ने चेतावनी देकर अभियान को बंद कर दिया।
विज्ञापन


   नगर पालिका ईओ के नेतृत्व में सोमवार सुबह 10 बजे से 11 बजे तक शहर के अंसारी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पालिका अफसरों को कहीं भी अतिक्रमण नहीं मिला। इसके दो कारण थे कि एक तो सोमवार को बुलंदशहर में साप्ताहिक बंदी होती है और दूसरा सुबह बाजार कम खुलता है।

  बाजार में कहीं भी अतिक्रमण न देख व्यापारियों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी देकर अभियान की इतिश्री कर दी गई। हालांकि पालिका अफसरों का दावा है कि ईद उल अजहा के त्योहार के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


   नगर की सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण आदि को लेकर पालिका अफसर बयानबाजी ज्यादा करते हैं और काम कम। यही कारण है कि खुद डीएम ने सड़क पर उतरकर सफाई व्यवस्था का हाल जाना तो पालिका की कार्यप्रणाली की पोल खुल गई। यही हाल अतिक्रमण का है। नगर का शायद ही कोई ऐसा मार्ग हो, जहां अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या न हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें