संवाद न्यूज एजेंसी
डिबाई। डिबाई में संचालित 100 बेड के राजकीय चिकित्सालय के नेत्र सर्जन सर्वाधिक नेत्र ऑपरेशन करने में प्रदेश में पहले नंबर पर रहे। 100 बेड के राजकीय चिकित्सालय में वित्तीय वर्ष 2023-24 में मार्च तक 2633 ऑपरेशन किए गए।
डिबाई में बने 100 बेड के राजकीय चिकित्सालय हैंडओवर न होने के कारण भी प्रदेश में अपनी पहचान बनाता जा रहा है। दो साल पूर्व यहां पर तैनात हुए नेत्र सर्जन डॉ.अब्दुल राशिद द्वारा नेत्र ऑपरेशन करने के लिए आ रहे मरीजों की हर संभव मदद करने का प्रयास किया जा रहा है। नेत्र सर्जन डॉ.अब्दुल राशिद ने बताया कि पिछले साल 2023-24 में मोतियाबिंद के 2633 ऑपरेशन करने पर पहली रैंक मिली है। प्रदेश के जिला चिकित्सालय व 100 बेड चिकित्सालय में सर्वाधिक ऑपरेशन किए जाने पर पहला स्थान मिला।
बताया कि पिछले वर्ष 2022-23 में चिकित्सालय में मोतियाबिंद के 969 ऑपरेशन के कारण जनपद प्रदेश में चौथे और शिविर लगाने के मामले में पहले स्थान पर रहा है। 2021-22 में मोतियाबिंद के 477 ऑपरेशन करने पर प्रदेश में 8वां और शिविर लगाने के मामले में पहले नंबर पर रहा। अब तीसरे वर्ष भी सर्वाधिक ऑपरेशन करने के मामले में 100 बेड के राजकीय चिकित्सालय का नाम प्रदेश भर में लिया जा रहा है।