फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में धौलाना बार एसोसिएशन का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। लखनऊ के केसरबाग कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज और अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने की घटना के विरोध में धौलाना बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि अदालत परिसर में अधिवक्ताओं पर बल प्रयोग लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज हमेशा संविधान और कानून की रक्षा के लिए कार्य करता है, लेकिन यदि न्यायालय परिसर में ही वकीलों के साथ दुर्व्यवहार होगा तो यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति होगी।
धौलाना बार एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद फहीम ने कहा कि अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज और उनके चैंबर तोड़े जाने की घटना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अमरपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह,राहुल राणा, राजीव शर्मा, सचिन, अमित शर्मा, प्रवीन, विकास, अकरम, रंदीप राघव, अनिल, सुमित राणा, सादिया विभक्ति अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें