फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रासलीला में भक्त मीराबाई की अटूट कृष्ण भक्ति का मंचन, भावविभोर हुए दर्शक

विज्ञापन
अनूपशहर में रासलीला में भक्त मीराबाई के प्रसंग का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
अनूपशहर। कस्बे के कटरा दाऊजी स्थित अग्रसेन भवन में बलदाऊ जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय रासलीला के दूसरे दिन सोमवार को भक्त मीराबाई की अटूट कृष्ण भक्ति का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने मीराबाई पर हुए अत्याचारों और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से उनके सुरक्षित रहने के प्रसंग को जीवंत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
लीला में दिखाया गया कि चित्तौड़गढ़ में भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त मीराबाई की भक्ति से चिढ़कर उनके देवर राणा विक्रम उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित करते हैं। कभी जहरीले नाग से डसवाने का प्रयास किया जाता है तो कभी दूध में विष मिलाकर उन्हें मारने की साजिश रची जाती है।
विज्ञापन

हालांकि, प्रभु की कृपा से उनके सभी प्रयास विफल हो जाते हैं और मीराबाई का बाल भी बांका नहीं होता। अंततः राणा विक्रम को अपनी गलती का अहसास होता है और वह मीराबाई से अपने कृत्यों के लिए क्षमा मांगते हैं। इसके बाद मीराबाई भगवान गिरधर नागर की प्रतिमा लेकर चित्तौड़गढ़ से वृंदावन के लिए प्रस्थान करती हैं।
वृंदावन से द्वारका पहुंचने पर वह भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा में विलीन हो जाती हैं। इस भावपूर्ण प्रसंग का कलाकारों ने रासाचार्य पं. लेखराज और ओमप्रकाश शर्मा के निर्देशन में सुंदर मंचन किया। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुति पर दर्शकों ने खूब सराहना की।
विज्ञापन

सलीला व्यास हरिओमजी के सुरीले भजनों ने भी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रासलीला के शुभारंभ पर कलाकारों ने मनोहारी रास नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान नरेशचंद्र अग्रवाल, राजकुमार जिंदल, गोविंद अग्रवाल, राकेश कुमार व राजीव जिंदल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें