फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबन के बावजूद कनेक्शन बांटता था जेई

Wed, 25 May 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के वीडियो वायरल होने के मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल जिस दौरान उपभोक्ता से कनेक्शन की एवज में अवैध वसूली की गई थी और यह स्टिंग बना था, उस समय वह जेई निलंबित था। जांच में घिरे जेई के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी हो सकती है। जांच अधिकारी जल्द अपनी रिपोर्ट सौंप सकते हैं।
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन में इन दिनों एक जेई के एक साथ कई वीडियो वायरल हो गए हैं। इन वीडियो में यह जेई उपभोक्ता से पैसे की डिमांड और पैसे लेते हुए दिखाया जा रहा है। जांच में पता चला है कि जिस दौरान जेई कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था, उस दौरान वह उस सीट पर था ही नहीं। वह उस दौरान अनूपशहर एसडीओ से संबंद्ध था।

जांच में जेई के खिलाफ साक्ष्य बढ़ते जा रहे हैं। जांच अधिकारी जल्द ही अपनी रिपोर्ट एसई को सौंप सकते हैं। तय माना जा रहा है कि जेई के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जा सकती है। वहीं एसई राकेश कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें