फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शिव भक्तों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए विभाग तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए जिले का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। गंगाघाटों पर लगे शिव कांवड़ मेले की समाप्ति तक एंबुलेंस, जीवन रक्षक दवाएं और चिकित्सकों की टीम प्रसिद्ध शिवालयों में मौजूद रहेंगी। साथ ही छह मुख्य मार्गों पर एंबुलेंस को रिजर्व रखा जाएगा। जिससे तत्काल स्वास्थ्य सेवा के लिए एंबुलेंस पहुंच सके। इसके अलावा जिला चिकित्सालय समेत सभी सरकारी चिकित्सालयों में बेड आरक्षित किए जाएंगे।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए गंगाघाटों पर शिविर लगने लगे हैं तो वहीं, हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए शिवभक्त प्रतिदिन रवाना हो रहे हैं। महाशिवरात्रि पर जिलेभर के शिवालयों में काफी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार व अन्य गंगाघाटों से गंगाजल लाकर जलाभिषेक करेंगे। गंगाजल लाते समय कुछ चोटिल हो जाते हैं।
ऐसे शिवभक्तों व अन्य हादसों में घायल लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग अभी से अलर्ट हो गया है। जिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि शिवभक्तों के उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड को आरक्षित किया जाएगा। साथ ही दो चिकित्सक समेत अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा जरूरी दवाएं उपलब्ध रहेंगी। ड्यूटी लगने के बाद यदि कोई लापरवाही बरतता है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




इन स्थानों पर तैनात रहेंगी टीमें

- राजराजेश्वर मंदिर

- मामन रोड स्थित भूतेश्वर मंदिर

- खुर्जा नगर के सिद्धेश्वर मंदिर

- गंगेरुवा स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ
- अहार स्थित अंबकेश्वर महादेव मंदिर

- शिकारपुर के वैरी बरासऊ स्थित शिव मंदिर

- इंदौरखेड़ा स्थित शिव मंदिर

- गुलावठी स्थित प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर

- औरंगाबाद स्थित प्राचीन नागेश्वर मंदिर

- मलकपुर स्थित शिवलिंग

इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों पर भी स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए एंबुलेंस तैनात की जाएगी।



कोट

महाशिवरात्रि पर मंदिर और मुख्य मार्गों से सटे चिकित्सालयों में ओपीडी से लेकर इमरजेंसी सेवाएं दी जाएगी। जिला चिकित्सालय में 10 बेड, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पांच-पांच बेड और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दो-दो बेड आरक्षित किए जाएंगे। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। नरौरा गंगाघाट पर एक शिविर व एक एंबुलेंस अतिरिक्त रखी जाएगी। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें