बुलंदशहर। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कार्य में लापरवाही व शिथिलता बरतने पर शनिवार देर रात छतारी थाना प्रभारी निरीक्षक कवीश कुमार को और छतारी थाने की पंड्रावल चौकी प्रभारी अमृत लाल को लाइन हाजिर कर दिया है।
एसएसपी ने खुर्जा नगर कोतवाली में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक सुदेश कुमार को छतारी थाने की कमान सौंपी है। इनके अलावा उपनिरीक्षक कपिल कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी पंड्रावल थाना छतारी बनाया गया है।
साथ ही पुलिस लाइन से ही उपनिरीक्षक संदीप बालियान को प्रभारी चौकी जोखाबाद थाना सिकंदराबाद, उपनिरीक्षक आनंद कुमार को प्रभारी चौकी अगौरा थाना खुर्जा देहात से प्रभारी चौकी कस्बा थाना जहांगीराबाद बनाया गया है।
उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह को प्रभारी चौकी संतपुरा थाना सिकंदराबाद से प्रभारी चौकी दादरी गेट थाना सिकंदराबाद और उपनिरीक्षक गौतम सिंह को प्रभारी चौकी दादरी गेट से प्रभारी चौकी संतपुरा नियुक्त किया गया है।