फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे से वाहनों की गति पर लगा ब्रेक

Tue, 31 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे ने मंगलवार को वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। वाहन चालकों को सुबह आठ बजे गाड़ियों की लाइट जलाकर सफर तय करना पड़ा। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। बता दें कि बारिश होने के बाद और पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहने से सुबह के समय कोहरा व गलन भी बढ़ गई।
विज्ञापन


घटी दृश्यता के चलते हाईवे सहित अन्य मार्गों पर रेंगते नजर आए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार अधिकतम 24 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज के अनुसार अभी कोहरे और ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। ऐसा मौसम जारी रहेगा और सुबह के समय कोहरा और गलन का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


कोहरे के चलते ट्रेनें लेट, यात्री परेशान
कोहरे के चलते दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंची।  गोमती सात घंटे, डिब्रूगढ़ नौ घंटे, कालिंद्री 4 घंटे, संगम सात घंटे, आम्रपाली 9 घंटे, कालका 6 घंटे, महानंदा 8 घंटे, मुरी 8 घंटे और फरक्का 7 घंटे देरी से पहुंची।

ट्रेनों के लेट पहुंचने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि ट्रेनों के लेट पहुंचने की सूचना रेल मंडल मुख्यालय स्तर से मिल रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें