फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्कूलों के पास तंबाकू, सिगरेट की बिक्री पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुलावठी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सिंघानिया) के कार्यकर्ता शनिवार को दुकानदारों द्वारा स्कूली समय में छात्रों को तम्बाकू, सिगरेट समेत अन्य सामान दिए जाने के विरोध में थाने पहुंचे तथा डीएम के नाम संबोधित एक ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने सभी स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में इन सामान की बिक्री पर प्रतिबंध की मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर भाकिमयू के जिलाध्यक्ष संजय सोलंकी ने कहा कि जीटी रोड पर दुकानदारों द्वारा स्कूली समय में तम्बाकू, सिगरेट आदि सामान दिया जाता है। छात्र स्कूल छोड़कर रेस्टोरेंट में बैठ जाते हैं तथा तम्बाकू, सिगरेट, हुक्का आदि देकर उन्हें गलत राह पर डाला जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे दुकानदारों व रेस्टोरेंट संचालकों को यूनिफार्म पहने छात्रों को रेस्टोरेंट में न बैठने की हिदायत दी जाए। स्कूल की छुट्टी के दौरान इन दुकानों व रेस्टोरेंट पर पुलिस गश्त कराई जाए। स्कूल के 100 मीटर के दायरे में दुकानों पर नशीले सामान की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय सोलंकी के अलावा धर्मेंद्र लाठर, अमरपाल, अलम, कनक सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें