पलवल से वाया अलीगढ़, दिल्ली को जाने वाली अप और डाउन ईएमयू रविवार को रद्द रहेगी। दिल्ली-पलवल के बीच ट्रैक पर काम के चलते रेलवे ने ईएमयू को रद्द किया है। वहीं, शनिवार को भी अप और डाउन ईएमयू रद्द रही, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पलवल से सुबह तीन बजे चलकर अलीगढ़ होते हुए दिल्ली जाने वाली ईएमयू जंक्शन स्टेशन पर सुबह नौ बजे पहुंचती है। वहीं, वापस दिल्ली से शाम पांच बजे पलवल जाने वाली ईएमयू जंक्शन स्टेशन पर शाम छह बजे पहुंचती है।
रेलवे अधिकारियों की मानें तो पलवल और दिल्ली के बीच ट्रैक पर मरम्मत का काम होने के कारण शनिवार और रविवार दो दिन के लिए अपडाउन ईएमयू रद्द कर दी गई। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि ईएमयू के रद्द होने की सूचना उन्हें ऊपर से मिली थी।