फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मेडिकल फिटनेस में हुई देरी, पुलिसकर्मियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने को खड़े पुलिसकर्मी। स्त्रोत - सोशल मीडिया
विज्ञापन
बुलंदशहर। सीएमओ कार्यालय में शनिवार को पुलिसकर्मी मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे तो सीएमओ के न होने से प्रमाण पत्र मिलने में देरी होने पर हंगामा किया। पुलिसकर्मियों के हंगामा किए जाने पर स्वास्थ्य अफसरों ने समझाकर शांत किया। इसके बाद आरोप है कि घंटों तक पुलिसकर्मी इंतजार करते रहे, लेकिन सीएमओ कार्यालय में न होने के कारण मेडिकल में देरी हुए। इसके बाद एसीएमओ द्वारा फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किए गए।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय पर शनिवार को काफी संख्या में पुलिसकर्मी मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे। आरोप है कि सभी जांच कराने के बाद पुलिस कर्मियों को मेडिकल प्रमाण पत्र के लिए इंतजार करना पड़ा। सीएमओ के कार्यालय में न होने पर प्रमाण पत्र जारी न होने पर पुलिस कर्मियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों के हंगामा किए जाने पर स्टाफ ने समझाकर शांत किया। एसीएमओ ने मौके पर पहुंच पुलिस कर्मियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किए गए। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि डिबाई तहसील दिवस में शामिल होने गए थे। मेडिकल फिटनेस के लिए पुलिसकर्मी पहुंचे थे। जांच कराने में कुछ समय लग जाता है। इसी को लेकर हंगामा किया। सभी के मेडिकल बना दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें