फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: तालाब पार करते हुए हादसा, डूबने से पूर्व फौजी की हुई मौत; ग्रामीणों ने सड़क को किया जाम

Thu, 09 May 2024 06:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुलावठी/बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के गुलावठी में तालाब में डूबने से एक फौजी की मौत हो गई। गोताखोरों के समय पर न आने पर ग्रामीणों ने गुलावठी-सिकंदराबाद मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के गांव भटौना में एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त वेद प्रकाश तेवतिया निवासी गांव भटौना के रूप में हुई है। गोताखोर समय पर न आने पर ग्रामीणों ने गुलावठी सिकंदराबाद मार्ग पर जाम भी लगा दिया।

विज्ञापन


बताया गया कि वेद प्रकाश तेवतिया फौज में नौकरी करते थे। करीब 20 साल पूर्व वह फौजी की नौकरी छोड़कर गांव आ गए। फोर्स की नौकरी छोड़ने के बाद वह गांव में ही रह रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय से वह मानसिक रूप से तनाव में थे।

बृहस्पतिवार को वह गांव भावा जाने के लिए तालाब पार कर रहे थे। लेकिन, तभी वह तालाब में डूब गए। गोताखोरों के समय पर न आने पर ग्रामीणों ने गुलावठी सिकंदराबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में गोताखोरों के पहुंचने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। गोताखोर ने वेद प्रकाश के शव को तालाब से निकला। सीओ पूर्णिमा सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें