ट्यूबवेल के स्टार्टर में करंट उतरने से एक किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेहताब नगर निवासी उमेश पुत्र टीकम सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई नैन सिंह (35) गांव में ही खेती करता था और मेहताब नगर स्थित भट्ठे पर किराए पर अपनी ट्रैक्टर ट्राली भी चलाता था।
बुधवार दोपहर करीब दो बजे वह भट्ठे के पास स्थित सरकारी ट्यूबवेल चलाने के लिए गया था। उमेश ने बताया कि ट्यूबवेल चलाने के दौरान नैन सिंह करंट की चपेट में आ गया। जिसे उपचार के लिए सिकंदराबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बतादें कि एक सप्ताह पूर्व नैन सिंह ने साहस का परिचय देते हुए लुटेरों को पकड़वाने में पुलिस की मद्द की थी। लुटेरों की फायरिंग में नैन सिंह घायल हो गया था।