फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। नेहरूपुर चुंगी के पास सोमवार को 70 वर्षीय शीला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वहीं, पुलिस सड़क हादसे में मौत की आशंका जता रही है।
विज्ञापन



खुर्जा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बुर्ज उस्मान मोहल्ला निवासी शीला सोमवार दोपहर को नेहरूपुर चुंगी के निकट बेसुध अवस्था में पड़ी हुई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जटिया अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सड़क हादसे में वृद्धा की मौत होना सामने आया है। जांच कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें