फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कॉल स्पूफिंग के जरिये युवती को शातिर भेज रहा अश्लील मैसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में कॉल स्पूफिंग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शातिर साइबर अपराधी एक युवती को स्पूफिंग के जरिये अभद्र व अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है। पीड़िता ने अपना नंबर और फोन दोनों बदल दिए, इसके बावजूद आरोपी के मैसेज नए नंबर पर आ रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर एसपी देहात ने साइबर सेल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती शुक्रवार दोपहर को अपने पिता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। जहां, पीड़िता ने एसपी देहात को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि कुछ अंजान नंबरों से उसे व्हाट्सएप मैसेज कर परेशान किया जा रहा है। पीड़िता ने जब उस नंबर पर कॉल की तो वह नंबर बिहार के किसी व्यक्ति का निकला। उसने बताया कि उसने उन्हें कभी कॉल नहीं की है। उक्त व्यक्ति ने भी पुलिस कार्रवाई में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इसके बाद पीड़िता ने अपना मोबाइल और नंबर दोनों ही बदल दिए, इसके बावजूद शातिर उसके नए नंबर पर मैसेज व कॉल किए जा रहे हैं। जबकि, नया नंबर उसके परिजनों के अलावा किसी अन्य के पास नहीं है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पीड़िता को कॉल स्पूफिंग के द्वारा परेशान किया जा रहा है। आरोपी उसे अभद्र व अश्लील मैसेज भेज रहा है और नंबर किसी अन्य व्यक्ति का आ रहा है। एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल से कराई जा रही है। जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें