फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चचेरी बहन की शादी में आए ओलंपियन अरविंद पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चोला। देश के लिए ओलंपिक समेत विभिन्न स्तरों पर पदक जीतने वाले आर्मी सूबेदार अरविंद पर हमला कर दिया गया। घटना चोला थाना क्षेत्र के गांव खानपुर स्थित मैरिज होम में बुधवार देर रात हुई। अरविंद अपनी चचेरी बहन की शादी में सम्मिलित होने पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना खुर्जा देहात के गांव खबरा निवासी अरविंद सिंह ने बताया कि वह नौकायन के खिलाड़ी हैं। वर्तमान में 72 इंजीनियरिंग कोर में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं। फिलहाल, उनकी तैनाती महाराष्ट्र के पुणे में है। बुधवार को उनकी चचेरी बहन का शादी समारोह चोला क्षेत्र के गांव खानपुर स्थित आराध्या पैलेस में थी। अरविंद भी बहन की शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। चढ़त के बाद करीब रात 11.50 बजे वह गेट के बाहर आकर खड़े हो गए। तभी, गांव खानपुर निवासी तीन युवक वहां पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। अरविंद के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी मौके से हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। कुछ समय बाद आरोपी का पिता अपने पुत्रों के साथ पहुंचा और अरविंद के साथ फिर से मारपीट की। लोगों के बीच-बचाव पर आरोपी मौके से धमकी देकर चले गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। साथ ही पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।





ओलंपिक में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे अरविंद

चोला। अरविंद ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2021 में टोक्यो में आयोजित ओलंपिक गेम्स में भाग लिया था और वह सेमी फाइनल तक पहुंचे थे। वहीं वह देश के लिए इंटरनेशनल प्रतियोगिता में 11 मेडल जीत चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने 22 मेडल जीते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन




कोट

पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - पूर्णिमा सिंह, सीओ सिकंदराबाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें