शिकारपुर। लापता फल विक्रेता का शव बृहस्पतिवार को शीतला माता मंदिर के पास स्थित नाले में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। जबकि फल विक्रेता की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
कस्बे के मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा निवासी राजकुमार शर्मा ने बताया कि वह मूलरूप से पहासू क्षेत्र के गांव कस्बा डड्डू के निवासी हैं। उनके पिता 55 वर्षीय शिव कुमार शर्मा शीतला माता मंदिर के पास ही फलों का ठेला लगाते। ठेला लगाने के बाद बुधवार की शाम वह घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश की। काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्हाेंने पुलिस को शिकायत देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का पता चलेगा। आगे की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद