फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ससुराल में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव जलीलपुर की मृतक विवाहिता निशा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव जलीलपुर में शुक्रवार को एक विवाहिता का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। मृतका निशा (22) का निकाह करीब पांच माह पूर्व हुआ था। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सास और ससुर को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

मृतका के भाई मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी अकरम ने बताया कि उनकी बहन निशा की शादी करीब पांच माह पूर्व गांव जलीलपुर निवासी खुश मोहम्मद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष पांच लाख रुपये की मांग को लेकर निशा को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। परिजनों ने तहरीर में बताया कि 22 सितंबर को उन्हें सूचना मिली कि निशा की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और डायल 112 से पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जांच पड़ताल की। अकरम ने पति खुश मोहम्मद, ससुर दीन मोहम्मद, सास समीना, ननद फहीम और सुमाइला के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन


Iमृतका के परिजनों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर नामजद सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सास और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। - डॉ. तेजवीर सिंह, एसपी देहातI

जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव जलीलपुर की मृतक विवाहिता निशा का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें