फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बॉक्सिंग खिलाड़ी के घर से लाखों की नकदी व गहने चोरी

विज्ञापन
खुर्जा क्षेत्र के किला मेवई गांव स्थित मकान में हुई चोरी के बाद जांच करते पुलिसकर्मी व मौजूद लो
विज्ञापन
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के किला मेवई गांव में बॉक्सिंग खिलाड़ी के घर से चोरों ने लाखों रुपये की नकदी व गहने चोरी कर लिए। इस दौरान पीड़ित परिवार बुलंदशहर में गया हुआ था। मंगलवार सुबह पड़ोसी ने घटना की जानकारी दी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


सपना ने बताया कि उनकी बेटी रेखा चौधरी बॉक्सिंग खिलाड़ी हैं, जो पिछले साल एशियन गेम्स में भी प्रतिभाग कर चुुकी है। खेल के चलते रेखा मुंबई गई हुई है। घर में वह अकेली ही रहतीं हैं और पशुपालन का काम करतीं हैं। सपना ने बताया कि 16 सितंबर को बुलंदशहर के दुर्गापुरम पन्नीनगर काॅलोनी निवासी उनके ससुर की मौत हो गई थी, जिसके चलते वह वहां गईं हुईं थी।

ऐसे में उन्होंने पड़ोस में रहने वाली महिला से पशुओं की देखरेख के लिए कहा था। मंगलवार सुबह जब पड़ोसी घर के बाहर बंधे पशुओं को चारा डालने गईं तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। पड़ोसी ने इसकी जानकारी सपना को दी। सूचना पर सपना मौके पर पहुंची और देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का ताला टूटा हुआ था, जिसमें रखे 50 हजार रुपये नकदी, दस जोड़ी पायल, दो जोड़ी कुंडल और अन्य गहने गायब थे। पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

-
Iचोरी की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, जिसमें जांच पड़ताल की गई है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। पूर्णिमा सिंह, सीओ खुर्जा I
15 में तीन चोरी, खुलासा किसी का नहीं
खुर्जा क्षेत्र में बीते 15 दिनों में चोरी की तीन बड़ी घटनाएं हो गई हैं, जिसमें से किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है। सात सितंबर को राधाकृष्ण मोहल्ले में आढ़त व्यापारी के घर से एक लाख 20 हजार रुपये नकदी चोरी की थी। 12 सितंबर को जंक्शन रोड पर सरिया के गोदाम में कूमल लगाकर नौ लाख रुपये नकदी चोरी हुई थी। लगातार बढ़ती घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें