सीएम को खून से खत लिखने वाली बहनें लतिका और तान्या।
- फोटो : ब्यूरो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को खून से खत लिखने वाली बेटियां शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर ओएसडी से मिलीं। दोनों ने मां की मौत के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और आर्थिक मदद की मांग की। इस मौके पर उनकी नानी और मामा भी मौजूद था।
14 जून 2016 को नगर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरा प्रथम निवासी ओमवती पत्नी राकेश जिंदल ने अपने दामाद समेत आठ लोगों पर बेटी अन्नू बंसल की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अगस्त माह में मृतका अन्नू बंसल की बेटी तान्या बंसल और लतिका बंसल ने खून से मुख्यमंत्री को खत लिखकर पुलिस पर लचर कार्रवाई करने का आरोप लगाया था।
इसके बाद पीड़ित परिवार ने अक्तूबर माह में मुख्यमंत्री से मिलने का दावा किया। लतिका बंसल ने बताया कि तीन दिन पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ओएसडी रमेश चंद यादव ने फोन पर लखनऊ बुलाया था। बृहस्पतिवार दोपहर ललित, तान्या अपनी नानी और मामा के साथ लखनऊ पहुंच गए। लतिका ने बताया कि ओएसडी रमेश चंद यादव ने उनकी परेशानियों को सुना और कार्रवाई का आश्वासन दिया।