फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: छात्रवृत्ति के लिए बढ़ी तारीख, 20 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 20 सितंबर तक आवेदन सकेगा। परीक्षा की तिथि 10 नवंबर निर्धारित है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को चार वर्षों में 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2024-25 योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच सितंबर निर्धारित की गई थी। कई बच्चे आवेदन नहीं कर पाए थे। इस लिए आवेदन तिथि 20 सितंबर कर दी गई है। छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र को वेबसाइट www.entda-ta.co.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वही छात्र आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने वर्ष 2023-24 में कक्षा-सात की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों से पास की हो और वर्ष 2024-25 में किसी अशासकीय सहायता प्राप्त, राजकीय, स्थानीय निकाय के विद्यालय में कक्षा आठ में अध्ययनरत हों। बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि अंतिम तिथि पांच सितंबर से बढ़ाकर अब 20 सितंबर कर दी गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे आवेदन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें