रविवार को शहर की सड़कों पर लगे रहते कूड़े के ढेर
- फोटो : अमर उजाला
सभासद पांच साल में गंदगी से बेशक निजात न दिला पाए हों, लेकिन वार्ड में जलभराव की स्थिति से निजात दिला दी। सभासद ने वार्ड में काफी विकास कार्य कराया, जिससे जनता संतुष्ट नजर आई। हालांकि सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था में सभासद पिछडे़ साबित हुए।
नगर पालिका के वार्ड नंबर आठ के अंतर्गत आने वाले फैसलाबाद, मछली बाजार में गंदगी का आलम तो मिला, लेकिन सबसे बड़ी जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिल गई। वार्ड में बांध के सहारे 1000 मीटर के नाले का निर्माण कराने के साथ ही उसके बराबर में 20 फुट का रास्ता बनवाया गया।
वार्ड में जल निकासी के लिए नाले भी बनवाए गए , ताकि बरसात में पानी न भर सके। वार्ड में 17 गलियों का निर्माण कराया गया, जिसमें से 11 का निर्माण कार्य डूडा से कराया गया। छह गलियों का निर्माण कार्य नगर पालिका से कराया गया। सभासद सफाई व्यवस्था के मामले में पिछड़े साबित हुए। वार्ड में साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम देखने को नहीं मिले। पथ प्रकाश की व्यवस्था नजर नहीं आई।