फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में पुलिसवालों ने लगाए ठुमके, फायरिंग

Sun, 07 Feb 2016 12:39 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 ककोड़ थाने में पार्टी के दौरान डीजे पर पुलिसकर्मियों ने जमकर ठुमके लगाए। पुलिसकर्मियों पर खुशी की खुमारी ऐसी रही कि सर्विस रिवॉल्वर से थाने में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।
विज्ञापन


अफसरों ने थाने में आयोजित कार्यक्रम को स्वीकार किया, लेकिन हर्ष फायरिंग को नकार दिया।
मामला 31 जनवरी की शाम का है।

थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मेघराज सिंह रिटायर हुए थे। इस खुशी में थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने खूब दावत उड़ाई। इसके बाद डीजे पर जमकर ठुमके लगाए।

इसी बीच लोगों ने मोबाइल से झूम रहे पुलिसकर्मियों की क्लिप बना ली। शनिवार को जब सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

एसओ ककोड़ बृमेश कुमार यादव ने बताया कि पुलिसकर्मी के सेवानिवृत्त होने पर थाने में कार्यक्रम आयोजित हुआ था। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन भी आए थे। लेकिन हवाई फायरिंग की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें