फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दादूपुर रजवाहे की होगी सफाई, 30 गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। सिंचाई विभाग दादूपुर रजवाहे की सफाई कराएगा। सफाई पर दस लाख रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। रजवाहे की सफाई होने से क्षेत्र के करीब 30 गांव के किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


एसडीओ सिचाई ओमकार सिंह ने बताया कि दादूपुर रजवाहे की 19 किमी दूरी की सफाई कराई जाएगी। रजवाहे से सिल्ट निकालने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। दादूपुर रजवाहे से क्षेत्र के करीब 30 गांव के किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। सफाई होने से पानी अंतिम छोर तक पहुंचेगा। जिससे रजवाहे से जुड़े लाड़लाबास, बैनीपुर, दादूपुर, नगला काला, शहपानी, रिटौली, वीरखेड़ा, नवादा, प्रेमपुर, पिलखनवाली, इस्माईलपुर, दरियापुर, चंदेरू आदि गांव के किसान सिंचाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें