फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान दे दी पर कृष्णा ने पर नहीं उतारा बैग: डी फार्मा के छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, रहस्य बनी मौत

Wed, 06 Aug 2025 04:58 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा

सार

खुर्जा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि कृष्णा (19) निवासी टप्पल, जनपद अलीगढ़ खुर्जा में स्थित एक निजी कॉलेज से डी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के खुर्जा स्थित अगवाल गांव में मंगलवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में डी फार्मा के छात्र ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। अलीगढ़ निवासी परिजनों को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन

खुर्जा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि कृष्णा (19) निवासी टप्पल, जनपद अलीगढ़ खुर्जा में स्थित एक निजी कॉलेज से डी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार रात को सूचना मिली कि अगवाल गांव में रेलवे लाइन के पास खेतों में पेड़ पर उसका शव लटका हुआ है।

मौके पर जाकर देखा तो पेड़ की टहनी से रस्सी बांधकर फंदा लगा हुआ था, जिसमें कृष्ण का शव लटका था। कंधे पर बैग था। घटनास्थल को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि कॉलेज से आने के बाद किसी बात से परेशान होकर कृष्ण ने आत्महत्या की है। हालांकि अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आए हैं। 
विज्ञापन

सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह का कहना है कि पीएम जांच के बाद सब परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में अभी कोई तैयारी नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें