फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से फिलहाल राहत नहीं, ठंड भी बढ़ेगी

Sat, 10 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पिछले तीन दिनों से बढ़ रहे कोहरे से फिलहाल निजात नहीं मिलने वाली। हालांकि शुक्रवार को धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी।
पिछले कई दिन से मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। सुबह कोहरा अपना रंग दिखा रहा है तो दोपहर को हलकी धूप दस्तक दे जाती है।

शाम होते ही फिर हलका कोहरा और ठंड बढ़ जाती है। इसी तरह का मौसम शुक्रवार को रहा और शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। शुक्रवार धूप निकलने पर गर्माहट का भी एहसास हुआ। मगर, सुबह के समय कोहरे ने अपना खूब रंग दिखाया।
विज्ञापन


स्थिति यह रही कि वाहनों की लाइट भी इतनी धीमी थी कि 10 मीटर तक भी नहीं दिखाई दे रही थी। इससे सबको परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 13 होने की संभावना है। जबकि रविार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज का कहना है कि सुबह कोहरा और उसके बाद धूप निकलने का सिलसिला जारी रहेगा।

ठंड से अब राहत नहीं मिलने वाली। लगातार ठंड बढ़ने की संभावना बन रही है। इस मौसम में सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है तो खासकर आलू, मटर और सरसों फसलों को भी बचाना जरूरी है।

तीन दिन बाद निकली धूप, बढ़ा वाहनों का दबाव
तीन दिन बाद धूप निकलने से जहां लोगों को राहत मिली। वहीं, सिकंदराबाद नगर हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया।  बुलंदशहर और नोएडा की ओर ट्रैफिक बढ़ने से नगर क्षेत्र में वाहनों की कतार में प्रभारी मंत्री का काफिला फंस गया। इसे निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

कोहरा छटने के बाद एकाएक ढाबे और होटलों पर खड़े लोडर वाहन सड़कों पर पहुंचे तो जाम लगना शुरू हो गया। दनकौर-नोएडा, जेवर-पलवल जाने वाले बड़े वाहनों से नगर में ट्रैफिक जाम होना शुरू हो गया। प्रमुख तिराहों पर जाम लगने से हाईवे पर दो किमी तक दोनों ओर ट्रैफिक की लाइन लगी रही।

12 बजे प्रभारी मंत्री रामसकल गुर्जर के बुलंदशहर कार्यक्रम में दनकौर रोड से आने की सूचना पर पुलिस सजग हुई। कोतवाल ने प्रमुख तिराहों पर भारी फोर्स तैनात कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। बावजूद इसके मंत्री के काफिला जाम से फंस गया। पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद उनके काफिले को निकाला।
विज्ञापन


 दनकौर व जेवर से आने वाले भारी वाहनों को भेजा बाईपासः
सिकंदराबाद में भीषण जाम के बाद पुलिस ने बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए बाईपास से निकाला। इस कारण पुलिस और वाहनों चालकों के बीच नोंकझोंक भी हुई। दनकौर से बुलंदशहर जाने वाले वाहनों को वाया औद्योगिक क्षेत्र बाईपास व जेवर से आने वाले वाहनों को लालपुर बाईपास होकर निकाला गया।

नोएडा और दिल्ली जाने वाले वाहनों को भी ककोड़ रोड से निजामपुर पुलिया होकर निकाला गया। इसके बाद जाम से कुछ राहत मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें