घर से रिश्तेदारी में जाने के लिए कहकर गए युवक की हत्या कर शव जंगल में कुएं में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का बाहर निकलवाया। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे। भाई ने पड़ोसी गांव के तीन लोगों के नामजद तहरीर दी है।
शुक्रवार की सुबह ख्वाजपुर के ग्रामीणों ने झाझर-दनकौर मार्ग पर खेत के कुअ में एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। भीड़ में मौजूद लोगों ने मृतक की पहचान पड़ोस के गांव पारसौल निवासी अनिल (35वर्ष)पुत्र सतपाल के रूप में की।
मृतक के सिर, चेहरे, गले, और शरीर पर चोट के निशान थे। मृतक के भाई रितेश ने बताया कि अनिल बृहस्पतिवार की सुबह घर से रिश्तेदारी में जाने के लिए कहकर गया था। रितेश ने पड़ोस के गांव मुटैना के तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।