युवक ने ट्रेन के आगे कुदकर दी जान
सिकंदरपुर स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया है।
हरदोई निवासी अवनीश (24) पुत्र रामप्रसाद सोनीपत में किसी निजी कंपनी में नौकरी करता था। बुधवार को वह दिल्ली आकर ऊंचाहार एक्सप्रेस से अपने घर जा रहा था। रात करीब 11.30 बजे जंक्शन क्षेत्र के सिकंदरपुर स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।