फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात घर से बुलाकर घोंटा गला

Wed, 17 Feb 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आधी रात को घर से बुलाकर युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह युवक का शव गांव के तालाब किनारे से बरामद हुआ है। वह हरियाणा के पलवल में फेरी लगाकर कपड़ा बेचता था।

युवक के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार गेसूपुर गांव निवासी चरण सिंह जाटव ने बताया कि उसका बेटा सतीश (24) हरियाणा के पलवल में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन पहले ही वह घर लौटा था। चरण सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12.30 बजे सतीश को किसी ने फोन कर बाहर बुलाया। उसके बाद सतीश घर नहीं लौटा।

अलसुबह सतीश का शव गांव के बाहर तालाब किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि सतीश के सिर पर चोट के गंभीर निशान हैं। गले पर फंदे के निशान भी मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें