डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद में चार युवकों ने दो बारातियों को लाठी-डडों व तमंचों की बट से मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
अस्पताल में एक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। हापुड़ क्षेत्र के कंछिद ने चार युवकों को नामजद कराया है।
बीबीनगर क्षेत्र के नंगला उग्रसैन गांव में बृहस्पतिवार रात दो बहनों की दो जगह से बारात आई थीं।
एक बाराती पक्ष हापुड़ के कनौर निवासी कंछिद पुत्र अमरसिंह ने पुलिस को बताया है कि चढ़त के दौरान बाराती डांस कर रहे थे।
तभी नंगला उग्रसैन गांव के कुछ युवक बारातियों के साथ धक्कामुक्की करने लगे। विरोध करने पर बीबीनगर क्षेत्र के आरोपी जितेंद्र, रोहित, जयवीर व ललित ने बाराती रवींद्र व अशोक की लाठी-डडों व तमंचों की बट से जमकर धुनाई कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।