फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली

Wed, 14 Dec 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला /बुलंदशहर
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव उटरावली में चढ़त के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में युवक गोली लगने से घायल हो गया। युवक के पिता ने लाइसेंसी दुनाली बंदूक से लापरवाही से फायर करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उटरावली निवासी जाहिद पुत्र रशिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तेजवीर की पुत्री की शादी थी।
विज्ञापन


रात में बारात चढ़ रही थी। बेटा आबिद अपने मकान की छत पर खड़े होकर बारात देख रहा था। रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर एक बाराती जिसके हाथ में दुनाली बंदूक थी।  उसने लापरवाही से फायरिंग कर दी। जिसमें गोली आबिद को जाकर लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी पर पता चला कि बंदूक का लाइसेेंस ब्रजमोहन पुत्र निहाल सिंह निवासी भूड़ हरकेश वाली गली के नाम  है। नई मंडी चौकी प्रभारी गणेश चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें