फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में युवक को मारी गोली

Sat, 26 Mar 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पत्नी से अवैध संबंधों का संदेह होने पर दो भाइयों ने बहनोई के साथ मिलकर दोस्त पर गोली मार दी, जिससे युवक जख्मी हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन को नामजद किया है।
विज्ञापन


भुजपुर आशिफ अली रोड थाना देहली गेट अलीगढ़ निवासी अकरम पुत्र मुन्ना खां ने पुलिस को बताया कि फैसल व फरजान पुत्र फतह मोहम्मद निवासी नोएडा पुरानी बाइक खरीदने व बेचने का काम करते हैं। दोनों भाइयों से नोएडा में मुलाकात होने के बाद दोनों ने बहनोई अब्दुल खालिक से मुलाकात कराई।

इसी बीच फैसल व फरजान को अकरम पर शक हो गया कि उसके फरजान की पत्नी से नाजायज संबंध बन गए हैं। इसके चलते ये लोग अकरम से रंजिश मानने लगे। शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे अकरम नुमाइश देखकर अलीगढ़ लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी फैसल, फरजान और अब्दुल खालिक कार में आए और चांदपुर बंबे के पास अकरम पर गोली चला दी, जिसमें अकरम घायल हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें