फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा युवती नहीं मिली तो घर से महिला को उठाने की कोशिश

Tue, 23 Aug 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
सिंभावली क्षेत्र से अगवा हुई युवती की तलाश में औरंगाबाद पहुंचे परिजनों को युवती के न मिलने पर आरोपी पक्ष की एक महिला को जबरन गाड़ी में डालकर उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। लोगों ने गाड़ी को घेरकर महिला को बाहर निकाला। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई।
विज्ञापन


 बता दें कि औरंगाबाद के मोहल्ला छेपीबाड़ा निवासी एक युवक की सिंभावली क्षेत्र में रिश्तेदारी है। इस दौरान युवक का रिश्तेदारी में लगने वाली युवती से प्रेम प्रसंग हो गया और कुछ दिन पहले युवक-युवती को अगवा करके ले गया।  परिजनों को अगवा हुई युवती के औरंगाबाद स्थित रिश्तेदारी में होने की सूचना मिली।

सूचना पर सोमवार दोपहर परिजन औरंगाबाद पहुंचे और युवक के यहां हंगामा करने लगे। मामले में दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत हुई। जिसमे युवती को युवक के साथ रहने की बात कही। इससे क्षुब्ध होकर युवती के परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया और आरोपी युवक के पक्ष से एक महिला को जबरन गाड़ी में डाल लिया और उसे अपने साथ ले जाने लगे।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़ हाईवे स्टेट स्थित जहांगीराबाद मोड़ चौराहे पर गाड़ी को रोक लिया और महिला को गाड़ी से उतार लिया। इससे गुस्साए लोगों ने हाईवे पर हंगामा करना शुरू कर दिया।

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। एसओ औरंगाबाद पीआर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने युवती को परिजनों के हवाले कर दिया है। जिसके बाद दोनों पक्ष शांत हो गए है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें