फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, हंगामा

Sun, 10 Jul 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला अस्पताला में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक घंटे बाद महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। महिला के परिजनों की सुनने वहां कोई स्वास्थ्य अफसर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


थक-हारकर परिजन शव को वापस अपने गांव ले गए। सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव दुल्हेरा निवासी विजयवती (45) पत्नी शिवराम को करीब पांच दिन पहले पथरी के दर्द के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला का शनिवार को पथरी का ऑपरेशन किया गया।

महिला के बेटे ब्रजेश ने बताया कि शनिवार को ऑपरेशन के बाद वह एक घंटे तक दर्द से तड़पती रहीं। डॉक्टरों और अफसरों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


महिला के परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया। परिजन काफी देर तक हंगामा करते रहे। जिला अस्पताल के सीएमएस, सीएमओ को फोन करते रहे, लेकिन कोई अफसर नहीं पहुंचा। आखिरकार परिजन महिला के शव को लेकर लौट गए।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें