फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को अगवा कर रेप की कोशिश

Sat, 09 Jan 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना देहात क्षेत्र के एक गांव में महिला से मारपीट के बाद उसे अगवा कर रेप की कोशिश की गई। थाने से कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित पति ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में शनिवार को 10 लोगों को नामजद कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला के पति ने कोर्ट को बताया था कि 12 दिसंबर 2015 को उसके घर गांव का ही यशपाल अपने नौ साथियों के साथ घुस आया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान बीच-बचाव करने आई पत्नी की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी। पत्नी ने विरोध किया तो यशपाल अपने साथियों के साथ महिला को अपनी कार में जबरन लिया।

फिर अज्ञात स्थान पर ले जाकर महिला से रेप की कोशिश की। किसी तरह महिला आरोपियों के चंगुल से निकलकर भागने में सफल हो गई। जब पीड़िता को लेकर पति थाने पहुंचा तो पुलिस ने टरका दिया।
विज्ञापन


इसके बाद महिला के पति ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना देहात इंचार्ज केपीएस चहल ने बताया कि अदालत के आदेश तथा महिला के पति की शिकायत पर यशपाल और उसके नौ साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। नामजद आरोपियों को जल्द दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें