ग्राम भटौना-बिसाइच मार्ग पर शुक्रवार शाम को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचों की नोक पर रिटायर्ड फौजी की पत्नी से दो लाख दस हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया। महिला अपने एक पड़ोसी लड़के के साथ रुपये लेकर बैंक जा रही थीं।
लूट के बाद अपनी बाइक छोड़ बदमाश पीड़ितों की बाइक ले गए। पुलिस के कांबिंग करने पर भी बदमाशों का कोई पता नहीं चला।
थानाध्यक्ष बृमेश कुमार यादव ने बताया कि ग्राम बिसाइच निवासी महिला कांति देवी पत्नी स्व. राजेंद्र सिंह अपने एक परिचित के साथ बाइक से 2 लाख 10 हजार रुपये लेकर गुलावठी स्थित एक बैंक आ रही थी।
पीछा कर रहे बदमाशों ने भटौना-बिसाइच मार्ग पर बाइक को रुकवा लिया रुपयों से भरा थैला लूट लिया। लूट की सूचना 100 नम्बर पर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तथा बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, परंतु बदमाश हाथ नहीं आ सके। वृद्धा कांति देवी ने थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।