फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके जाने पर खाया जहर, मौत

Mon, 10 Oct 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सलेमपुर थाना क्षेत्र के रंगपुर गांव में एक महिला अपने पति से नाराज होकर मायके चली गई। इससे क्षुब्ध होकर पति ने शनिवार शाम जहर खा लिया। शनिवार रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव रंगपुर निवासी राजकुमार (40) पुत्र राजेंद्र गिरि पेशे से किसान था। वह गांव में ही खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन करता था। ग्रामीणों ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। इसके चलते परिवार में आए दिन झगड़ा होता था। शनिवार को उसकी पत्नी नाराज होकर बच्चों के साथ मायके चली गई थी।
विज्ञापन


जिससे क्षुब्ध होकर शनिवार शाम उसने जहर का खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसने देर रात दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसओ सलेमपुर मनोज पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चोरी के आरोप पर खुद को आग लगाने वाले किशोर की मौत
खानपुर (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के गांव जवासा में मोबाइल चोरी का आरोप लगने पर एक किशोर ने आत्मदाह कर लिया। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को रात उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने मोबाइल चोरी के आरोप को झूठा बताया था।


 गांव जवासा निवासी मजदूर नरेश का 15 वर्षीय बेटा रोबिन आर्थिक तंगी के चलते गांव के धारा सिंह के जागरण मंडल में काम करता था। दो अक्तूबर को गांव अमरपुर में जागरण के दौरान सुरेंद्र का मोबाइल चोरी हो गया था। इसका आरोप रोबिन पर लगा था।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि आरोप लगने के बाद जागरण मंडली वालों ने रोबिन पिटाई कर उसे जागरण पार्टी से निकाल दिया था। साथ ही तीन दिन में मोबाइल के पैसे लौटाने को कहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें