फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पापा ने ही विशाखा को डंडे से पीटकर मारा‘

Sat, 05 Mar 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हत्या के शक पर रिंकू को हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान ही उसने हत्या की बात कबूल कर ली थी लेकिन उसकी पांच साल की बेटी ने खुद सीओ को यह कहकर पुष्टि कर दी कि उसके पापा ने ही विशाखा को डंडे से मारा। डर के मारे वह चाचा के घर भाग गई।
विज्ञापन



रायपुर कतौरी में तीसरी संतान भी बेटी पैदा होने की आशंका के चलते रिंकू ने ही अपनी दो साल की बेटी विशाखा की हत्या कर दी। विशाखा के नाना ने सीओ गुलावठी को बताया कि उनकी बेटी सोनिका की पहली शादी दिल्ली में छह साल पहले हुई थी।

उसने एक पुत्री लवली को जन्म दिया था। पति के नशेड़ी होने के कारण सोनिका ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद सोनिका की दूसरी शादी रायपुर कतौरी के रिंकू से हुई। रिंकू से भी सोनिका की बेटी विशाखा पैदा हुई। दो बेटी होने के कारण रिंकू आए दिन सोनिका से मारपीट करता रहता था।
विज्ञापन


डिलीवरी होने से चार दिन पूर्व भी रिंकू ने सोनिका को बेटी पैदा होने पर अन्य बेटियों की हत्या की धमकी दी थी। तक शायद किसी को अंदाजा भी नहीं था की आरोपी ऐसी वारदात कर सकता है।

शुक्रवार रात 11 बजे डिलीवरी होने से पहले ही उसने अपनी एक बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जबकि बाद में उसे पता चला कि सोनिका से इस बार पुत्र पैदा हुआ है। एसआई अरूण कुमार ने बताया कि तीसरी पुत्री पैदा होने के डर से ही हत्या की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें