फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहासू में तनावपूर्ण शांति, गलियों में सन्नाटा

Mon, 27 Feb 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
पहासू में पसरा सन्नाटा। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक समुदाय के खिलाफ नफरत भरा वीडियो वायरल होने से रविवार को हुए बवाल के दूसरे दिन सोमवार को कस्बे में तनावपूर्ण शांति रही। साप्ताहिक बंदी के चलते कुछ दुकानें ही खुलीं। हालांकि कस्बे में जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही। अभी भी लोगों में दहशत बरकरार है।
विज्ञापन


पहासू निवासी रेहान अली नामक युवक ने हैदराबाद में सोशल मीडिया पर एक समुदाय को निशाना बनाते हुए महिलाओं पर अश्लील कमेंट्स किए थे। वीडियो वायरल होने पर एक समुदाय के लोगों ने कुछ दुकानों-मकानों में तोड़फोड़ की थी। घरों की छतों से पथराव भी किया गया। मौके पर पहुंचे डीएम, एसएसपी, समेत आला अधिकारियों ने कई थानों की फोर्स लेकर हालात पर काबू कर लिया था।

उपद्रवियों को खदेड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। घटना के दूसरे दिन कस्बे में तनाव पूर्ण शांति रही। लोग घरों से बाहर तो निकले, लेकिन रविवार को घटना के चलते काफी सहमे हुए थे। कस्बे में जगह-जगह तैनात पुलिस फोर्स के कारण भी लोगों में दहशत रही।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कौशलेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने रूट मार्च किया। एसपी देहात जगदीश पांडेय ने बताया कि पहासू में स्थित सामान्य है। किसी भी प्रकार का कोई तनाव नहीं है। एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

खुर्जा में बढ़ी चौकसी शांति की अपील
सोशल साइट पर वायरल हुए वीडियो के बाद पहासू में रविवार को हुए बवाल कंी चिंगारी सोमवार को खुर्जा पहुंच गई। यह घटना कई मोहल्लों में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार कुछ असामाजिक तत्व पहासू की घटना के तार खुर्जा से जोड़ने की कोशिश में लगे हैं।

हालांकि पुलिस शहर-देहात के मोअजिज लोगों की मदद से शांति व्यवस्था बनाने में जुटी है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भी पुलिस ने निगरानी कड़ी कर दी है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें