फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख पर मफलर बांधकर दूधिये को लूटा

Mon, 27 Feb 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
demo pic - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
कछौना। लखनऊ से दूध बेचकर लौट रहे दूधिये को रविवार रात गाजू रेलवे क्रॉसिंग पर तीन बदमाशों ने आंखों पर मफलर बांधकर लूट लिया। सुबह पीड़ित ने भाई के साथ थाने जाकर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ का कहना है कि लूट हुई थी तो रात में आते देरे से क्यों आए। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कछौना थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के मजरा विलौनी निवासी सत्तार दूध का कारोबार करता है। वह रोज दूध लेकर ट्रेन से लखनऊ जाता है। रविवार रात करीब 11 बजे वह कछौना स्टेशन पर उतरा। यहां से साइकिल से गांव जा रहा था।

गाजू गांव रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने से सत्तार सड़क पर खड़ा हो गया। इसी बीच तीन लोग पीछे से आए। सत्तार कुछ समझ पाता इससे पहले उन्होंने सत्तार की आंखों पर मफलर बांध दिया। इसके बाद बदमाश सत्तार की जेब से 6 हजार रुपये और मोबाइल लूट कर भाग गए।
विज्ञापन


सत्तार ने घर जाकर परिजनों को लूट की जानकारी दी। सुबह वह भाई आजाद के साथ थाने जा रहा था। फाटक के पास उसे मोबाइल पड़ा मिल गया। आजाद ने लूट की तहरीर थाने में दी है। कोतवाल ओ पी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। अगर लूट हुई थी तो पीड़ित को रात में ही थाने आना चाहिए था। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें