चंडीगढ़-कालका रेलवे मार्ग पर नगर निगम के वार्ड-6 के गांव रज्जीपुर के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका सीमा (24) के परिजनों ने बताया कि सन् 2014 में उसकी शादी बलबीर सिंह उर्फ बल्ली से हुई थी।
बलबीर एक निजी कंपनी में चौकीदार का काम करता है। मृतका की सवा साल की एक बेटी भी है। मृतका के पति ने बताया कि सीमा रेलवे लाइन की ओर कूड़ा फेंकने गई थी, जिस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी मनीषा ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है।