फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर फटने से उड़ी छत, दो बच्चों समेत दंपति घायल

Fri, 18 Nov 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अरनिया क्षेत्र के नयाबांस गांव में खाना बनाते समय आग लगने से सिलेंडर फट गया और छत को तोड़ते हुए ऊपर निकल गया। हादसे से घर में मौजूद दंपति और दो मासूम बच्चे झुलस गए। घटना से आसपास में अफरातफरी मच गई। आननफानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां से उन्हें हायर मेडिकल के लिए जिला अस्पताल बुलंदशहर रेफर कर दिया गया।  नयाबांस निवासी दिनेश की पत्नी अंशू रात करीब 9.30 बजे गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान गाजियाबाद स्थित प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे दिनेश भी घर पहुंचे थे।

गैस सिलेंडर में लीकेज होने के कारण अचानक आग लग गई। आग लगने पर अंशू की चीख सुनकर दिनेश और बच्चे भी पहुंच गए। तभी जोर धमाके के साथ सिलेंडर फट गया और छत को तोड़ता हुआ बाहर निकल गया। हादसे में दिनेश, अंशू और दोनों बच्चे अभय (4) और कुनाल (2) घायल हो गए।
विज्ञापन


धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आननफानन में चारो घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें हायर मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि गैस लीकेज के कारण आग लगने से सिलेंडर फटने की
विज्ञापन

घटना हुई है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें