फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा प्यार में प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या

Thu, 19 May 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एकतरफा प्यार में युवक ने युवती की गला घाेंटकर हत्या कर दी और शव घर के पास भूसे के बोंगे में छिपाकर भाग गया। वह प्रेमिका का निकाह तय होने से नाराज थ्रा औ पिछले दो महीनों से उसके परिजनों पर रिश्ता तुड़वाने का दबाव बना रहा था। मृतका के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


चांदपुर पूठी गांव निवासी गुलिस्ता(19) पुत्र स्व. सद्दीक का लगभग दो-तीन माह पूर्व जुनैदपुर गांव से रिश्ता पक्का हुआ था। उसकी मां बक्सरी ने बताया कि गांव का ही पड़ोसी युवक दीपक पुत्र हरस्वरूप उसकी बेटी गुलिस्ता को काफी समय से परेशान करता था।

गुलिस्ता के रिश्ता तय होने पर वह गुलिस्ता सहित उसके परिजनों पर लगातार रिश्ता तोड़ने के लिए दबाव बना रहा था। बुधवार रात लगभग एक बजे दीपक घर से सटे अहाते में घूम रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह जब गुलिस्ता अपने घर से गायब मिली तो उसके परिजनों ने खोजबीन की।
विज्ञापन


उसका शव पास के अहाते के भूसे के बोंगे में मिला।उसकी जीभ भी निकली हुई थी।  गले में चोट के निशान थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी फंदा लगाकर हत्या की गई। उसके दांए-बांए हाथ सहित कान, टांग और कमर पर चोट के निशान थे।

सूचना पर सीओ स्याना और इंस्पेक्टर स्याना पहुंच गए। मृतका की मां बक्सरी से पूछताछ के बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। मां बक्सरी ने दीपक पुत्र रामस्वरूप लोधी को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी फरार है। पुलिस ऑनर किलिंग के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

युवती गुलिस्ता की मां बक्सरी ने गांव के ही युवक दीपक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। -चितरंजन चौहान, सीओ स्याना
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें