फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों की भिड़ंत, नौ घायल

Tue, 27 Jun 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
कार एक्सीडेंट - फोटो : SELF
विज्ञापन
थाने के सामने हाईवे पर सोमवार की देर शाम आमने-सामने से दो कारों की भिड़ंत में चार महिला समेत नौ लोग घायल हो गए। थाना पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया, जिसमें चिकित्सकों ने दो महिला समेत चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव जखैता निवासी अमन और रविन्द्र सिंह, आकाश और राजाराम सोमवार की शाम करीब 6 बजे औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर पसौली से अपनी बहन जुगनू की दशियारी कर कार द्वारा वापस लौट रहे थे। बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्टेट स्थित थाना औरंगाबाद के ठीक सामने बुलंदशहर की तरफ से आ रही तेज गति कार ने टक्कर मार दी।

एक पक्ष से कार सवार गांव जखैता निवासी प्रिया पत्नी दिनेश, अमन पुत्र अमरपाल, रविन्द्र पुत्र गजेन्द्र, आकाश, राजाराम, राखी, राजू और  दूसरी कार सवार बुलंदशहर के मोहल्ला साठा निवासी बदलू पुत्र दीपचंद, कुसुम पत्नी बदलू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया। एसओ तेज सिंह ने बताया है कि किसी भी पक्ष से थाने में कोई तहरीर नहीं आई है।  ब्यूरो
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें